
कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), गौरव मढ़िया। पंजाबी सिंगर मास्टर सलीम द्वारा माता चिंतपूर्णी जी के साथ बाबा मुराद शाह की तुलना किए जाने को लेकर हिन्दू समाज का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है।बुधवार को सत्यनारायण बाजार में शिव सेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे के कार्यकर्ताओं ने पंजाब प्रधान योगराज शर्मा के दिशानिर्देश के तहत पंजाबी गायक मास्टर सलीम का पुतला फूंका और कार्रवाई की मांग की। शिव सेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे के जिला अधक्ष्य दीपक मदान,शहरी प्रधान धरमिंदर काका,यूथ विंग के जिला प्रधान संदीप पंडित, शहरी प्रधान योगेश सोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पंजाबी गायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मास्टर सलीम जैसे हिन्दू विरोधी गायको का हिन्दू समाज से बहिष्कार करने की अपील की। उसके बाद थाना सिटी एसएचओ के नाम के मांगपत्र देकर मास्टर सलीम पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाते हुए धारा 295A के तहत पर्चा दर्ज करने की मांग की। इस अवसर पर शिव सेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे के प्रदेश प्रवक्ता ओमकार कालिया व जिला उपप्रधान राजिंदर वर्मा ने शिव सैनिको को संबोधित करते हुए कहा कि गायक मास्टर सलीम द्वारा पर सनातन धर्म प्रेमियों की आस्था से खिलवाड़ करने, दो समुदायों में दंगे करवाने व हजारों की संख्या में जुटे लोगों को मां चिंतपूर्णी दरबार के पुजारियों का नाम लेकर झूठी अफवाह फैलाकर गुमराह किया है।

उपरोक्त शिव सैनिको ने कहा कि का किसी भी सूरत में अब हिन्दू देवी देवताओ और सनातन धर्म का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गायको को चेतावनी देते हुए कालिया ने कहा हिन्दू धर्म का मजाक बनाने वालों को देश और धर्म के प्रति अपनी मानसिकता बदलनी होगी। साथ ही हिन्दू समाज की भावनाओ की भी कद्र करनी होगी। इस दौरान कालिया ने चेतावनी भरे अंदाज में शहर में सनातन धर्म की शोभायात्राओं, मां भगवती के जागरण में विभिन्न मंदिर कमेटियों द्वारा आयोजित धार्मिक आयोजनों व भजन गायकों द्वारा नशेड़ी किस्म के प्रोफेशनल लोगों को देवी-देवताओं का स्वरूप धारण करवाकर हिंदू धर्म के अनुयायियों की आस्था से खिलवाड़ रोकने और गायको को मर्यादा में रहकर गाने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ व देवी-देवताओं का अपमान व हिंदू धर्म पर राजनीतिक खेल अब बर्दाश्त नहीं होगा। इस कार्य के लिए शिव सैनिको द्वारा देवी-देवताओं का अपमान रोका जाएगा। कालिया और वर्मा ने बताया कि जब किसी फिल्म, नाटक व अन्य कार्यक्रम में हिन्दू देवी-देवता का अपमान होता है तो हिंदू धर्म के ठेकेदार सड़कों पर उतरकर विरोध जताते हैं।
जब अपने ही धर्म के मंदिरों, घरों, सार्वजनिक कार्यक्रमों, शोभायात्राओ भगवती जागरणों में लोग सनातन धर्म के देवी-देवताओं का स्वरूप धारण कर नृत्य करते है तो उसे देखकर वह आंखें बंद क्यों कर लेते है? उन्होंने कहा कि शिव सेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे 10 वर्ष तक के बच्चों को ही देवी-देवताओं का स्वरूप धारण करवाकर अपमान रुकवाकर सनातन धर्म की अस्त व्यस्त होती मर्यादा को बहाल करना चाहती है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यो पर सरकारों की कोई प्रतिक्रिया न आना बेहद शर्म की बात है। सरकारों को चाहिए कि ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाए और ऐसी परिस्थितियों को पैदा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करे ताकि आने वाले समय में हिन्दुओं की भावनाओं को आहत करने की कोई कोशिश न करे अन्यथा शिव सेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे कड़ा संघर्ष करने को मजबूर होगी।इस मौके पर इंदरपाल मनचंदा, सुरेश पाली, सचिन बहल, बलवीर डीसी, हरदेव राजपूत, लवलेश ढींगरा, मिंटू गुप्ता, रिंकू भंडारी, गुरशरण टीटू, राजेश भार्गव, करण जंगी, सनी सहगल, हैप्पी सिंह, सुरिंदर लाडी, अशोक कुमार, लवी साही बमोत्रा, मोहित शर्मा, भगवान दास, मोनू सरकोटिआ, शैंकी अरोड़ा, विशाल कुमार, जोली, भारत भूषण, नीरज, सूरज,जग्गू, हन्नी आदि मौजूद थे।












