Tuesday, November 3, 2026
Home Hoshiarpur सोनू शौरी बनी शिवसेना बाल ठाकरे महिला विंग की जिला प्रधान

सोनू शौरी बनी शिवसेना बाल ठाकरे महिला विंग की जिला प्रधान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिवसेना बालासाहेब ठाकरे प्रमुख व महाराष्ट्र सरकार के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी के आह्वान पर शिवसेना को मजबूत बनाने हेतु पंजाब प्रधान हरीश सिंगला जी के दिशा निर्देश पर राज्य भर में शिवसेना सदस्यता अभियान शुरू किया है। उसके तहत आज शिवसेना कार्यकारी पंजाब प्रधान रणजीत राणा की अध्यक्षता में शिवसेना बाल ठाकरे के राज्य सह कार्यालय कमेटी बाजार में बैठक के अवसर पर महिला विंग का गठन किया गया।

Advertisements

इस अवसर पर शिवसेना बाला साहब ठाकरे के जिला प्रभारी शशि डोगरा  जिला प्रधान राजिन्द्र कुमार की देखरेख में शिवसेना का विस्तार करते हुए सोनू बाला शौरी जी को शिवसेना बाल ठाकरे महिला विंग का जिला प्रधान नियुक्त करते हुए कई नए चेहरों को संगठन का कार्यभार सोंपा गया। इस अवसर पर नव नियुक्त जिला प्रधान सोनू बाला शौरी ने कहा कि महिलाओं के लिए बने सुरक्षा कानून के प्रति भी महिलाओं को जागरूक करना व महिलाओं को संवेदनशील बनाने के लिए शिवसेना नारी शक्ति मोर्चा हर मोहल्ले कस्बे व गांव गांव में शिविरों का आयोजन करेगा‌आज से में नारी शक्ति को मजबूत बनाने के लिए मैं वचन वद्ध हुं जल्द ही पंजाब भर की महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी।

उन्होंने पार्टी के नेताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो भी जिम्मेवारी दी गई है वह पूरी ईमानदारी से निभाएंगी और पार्टी के विस्तार करते हुए पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाया जाएगा इस अवसर पर राज्य कार्यकारी पंजाब प्रधान रणजीत राणा ने कहा की आज शिवसेना साहब ठाकरे की नीतियों को देखकर बहुत सी महिलाएं पार्टी में शामिल हो रही हैं शास्त्रों में भी नारी शक्ति को देवी स्वरूप में पूजनीय स्थान दिया गया है दुर्भाग्य अवश्य आज भी उन्हें अपने अधिकारों के लिए लड़ना पड़ रहा है वहीं दूसरी तरफ देश में महिलाओं की कम हो रही संख्या बढ़ रही भ्रूण हत्याओं और महिलाओं पर अत्याचार बलात्कार के काफी मामलों में वृद्धि हो रही है जो चिंता का विषय है।

शिवसेना उत्पीड़न के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए जिला भर की महिलाओं को एक बैनर के नीचे लाने के लिए काम करेगी ताकि महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचारों की रोकथाम हो सके  इस अवसर पर परमजीत कौर, सुखविंदर कौर, सोनिया बद्धन, सरिता, सरिता नैय्यर, सुमन, निर्मला रानी,‌‌ सोमा देवी, आशा रानी, योगिता कालिया ,‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌निर्मल रानी, सरोज कुमारी, आशा रानी, सुखविंदर कौर, राजरानी,  आशा रानी, मीनू देवी महिला नेत्रियों समेत शिवसेना नेता संजीव सूद ,अशोक पठानिया , हर्ष सूद ,रवि कुमार ,सरबजीत सिंह साबी, साहिल दत्ता, सोमराज बाजवा, करण कुमार, गुरदीप सिंह दीपा, राजा, पाल सिंह, पवन वर्मा बहुत सारे शिवसेनिक भी इस अवसर पर मौजूद थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here