Thursday, October 29, 2026
Home Jammu & Kashmir पत्थर लगने से 13 वर्षीय बच्चे की मौत

पत्थर लगने से 13 वर्षीय बच्चे की मौत

जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट-अनिल भारद्वाज: जम्मू संभाग के राजौरी जिले के बुद्धल क्षेत्र के बथान गांव में सोमवार शाम एक 13 वर्षीय लड़का पत्थर की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई।

Advertisements

वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक बच्चे की पहचान कमलाक बथान निवासी मो.इरफान पुत्र मुहम्मद के रूप में हुई है, जो अपने घर से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर कुछ घरेलू कार्य में लगा हुआ था, तभी एक भारी पत्थर उसके ऊपर गिर गया और उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों व गांववासियों ने उसे गंभीर हालत में पब्लिक हेल्थ सेंटर( अस्पताल) बुद्धल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here