Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur अंधेरी जिंदगियों को रोशन करने में रोटरी आई बैंक एंड कार्नियल ट्रांसप्लांटेशन...

अंधेरी जिंदगियों को रोशन करने में रोटरी आई बैंक एंड कार्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसायटी का अहम योगदान: मंत्री जिंपा 

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट- गुरजीत सोनू। कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि रोटरी आई बैंक एंड कार्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसायटी मानवता की सच्ची सेवा कर रही है, जिसकी जिनती प्रशंसा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि अंधेरी जिंदगियों को रोशन कर सोसायटी मानव कल्याण का बहुत बड़ा कार्य कर रही है। वे आज माडल टाऊन क्लब में रोटरी आई बैंक एंड कार्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसायटी के 14वें स्थापना दिवस पर आयोजित समागम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। सोसायटी के अध्यक्ष संजीव अरोड़ा की अध्यक्षता में आयोजित इस समागम में मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी व डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी भी मौजूद थे। इस मौके पर विशेष तौर पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्षण सूद ने कहा कि हमें नेत्रदान का संकल्प लेना चाहिए तथा अपने सगे संबंधियों को भी ज्यादा से ज्यादा इस बारे में प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कहा कि मृत्यु के बाद भी व्यक्ति की आंखें जीवित रहती हैं और वह मौत के बाद भी इस सुंदर संसार को देख सकता है।

Advertisements

इस अवसर पर इस मौके पर डा. जमील बाली, अश्विनी गैंद, यशपाल शर्मा, वीर प्रताप राणा, सिविल सर्जन डा. बलविंदर कुमार डुमाना, वरिंदर शर्मा बिंदू, प्रिंसिपल डी.के शर्मा, मदन लाल मल्हन, बीना चोपड़ा, कुलदीप राय गुप्ता, शाखा बग्गा, राजेंद्र मोदगिल, अमित नागपाल, वरिंदर चोपड़ा, कृष्ण अरोड़ा, संदीप सैनी, कुलवंत सिंह सैनी, मोहन लाल पहलवान, आशीष सरीन, डा. तरसेम सिंह, मीनाक्षी मेनन, रविंदर सिंह, काशवी के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here