मुख्यमंत्री का प्रताप सिंह बाजवा को करारा जवाब, दिन में सपने लेने छोड़ो, आपके मुख्यमंत्री बनने के सपने की हो चुकी है भ्रूण हत्या  

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विरोधी पक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ( भाजपा) को चुनौती देते हुए कहा कि वह दिन में सपने लेने छोड़ दें, क्योंकि उनकी राज्य का मुख्यमंत्री बनने की चाहत कभी भी हकीकत में पूरी नहीं होगी। यहाँ जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि बाजवा ( भाजपा) इस मुद्दे पर निराधार बयान जारी कर हवाई किले बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाजवा के यह बेकार बयान उनकी पंजाब का मुख्यमंत्री बनने की इच्छा से प्रेरित हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि कांग्रेस ने पहले ही बीते समय में विरोधी पक्ष के नेता के सपने की भ्रूण हत्या कर दी थी और अब फिर उनकी इच्छाएं कभी भी पूरी नहीं होंगी। 
 मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कितनी अजीब बात है कि बाजवा लोकतांत्रिक तौर पर चुनी गई सरकार को भंग करने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर बाजवा इतने ही साहसी हैं तो उनको इस मुद्दे पर अपने आलाकमान के साथ बात ज़रूर करनी चाहिए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि विरोधी पक्ष के नेता इस मुद्दे पर हवाई किले बनाकर लोगों को गुमराह करने के लिए निराधार और तर्कहीन बयान जारी कर रहे हैं।

Advertisements

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें पंजाब के तीन करोड़ से अधिक लोगों ने चुना है और बाजवा को सत्ता हासिल करने के लिए अपने नापाक मंसूबों के कामयाब होने के सपने लेने छोड़ देने चाहिएं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि विरोधी पक्ष के नेता लोगों के जनादेश के साथ खीलवाड़ करने से बाज़ आएं, नहीं तो राज्य के बाशिन्दे उनको इस गुनाह के लिए सबक सिखा देंगे। उन्होंने बाजवा को याद करवाया कि वह (मुख्यमंत्री) लोगों के नेता हैं, जबकि विरोधी पक्ष के नेता अपनी बुरी चालाकियों के लिए बदनाम हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here