मुख्यमंत्री के दख़ल के बाद ‘आरक्षण चोर पकड़ो-पक्का मोर्चा’ ने मोहाली से अपना धरना उठाया

चंडीगढ़/एस.ए.एस. नगर (द स्टैलर न्यूज़) ‘आरक्षण चोर पकड़ो-पक्का मोर्चा’ के नेताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से आज उनको मिलने आए स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह की हाजिऱी में अपना मोहाली धरना ख़त्म करने का ऐलान किया। सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग पंजाब के डायरैक्टोरेट (पुराने डी.सी. दफ्तर, फेज-1, मोहाली) के बाहर 195 दिनों से चले आ रहे धरने के नेताओं ने मंत्री बलकार सिंह को इस मुद्दे पर आने वाले दिनों में पंजाब सरकार के साथ उच्च स्तरीय बैठक तय करने के लिए माँग पत्र सौंपा।मंत्री बलकार सिंह ने प्रधान प्रोफ़ैसर हरनेक सिंह समेत मोर्चे के नेताओं को उनके माँग पत्र पर बनती कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

Advertisements

उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उनको नेताओं के साथ मुलाकात करके उनके मामलों में मेरिट के आधार पर इन्साफ देने का आश्वासन देने के लिए कहा है।  स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि यह माँग पत्र 12 माँगों पर आधारित है, जिस पर जल्द ही पक्का मोर्चे के नेताओं को बुलाकर सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बातचीत की जायेगी। उन्होंने कहा कि भगवंत सिंह मान सरकार कानून के अनुसार कार्यवाही करने के लिए प्रतिबद्ध है और दोषी पाए जाने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।  स्थानीय निकाय मंत्री ने भगवंत सिंह मान सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हर पंजाबी के हितों की रक्षा के लिए बहुत स्पष्ट हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने पहले डेढ़ साल के कार्यकाल में मेरिट के आधार पर लगभग 40,000 नौकरियों देकर एक रिकॉर्ड कायम किया है। उन्होंने मोर्चे के नेताओं को आरक्षण का दुरुपयोग करने वालों के खि़लाफ़ बनती कार्यवाही के साथ-साथ भविष्य में ऐसी मुश्किल न बने, इसके लिए भी स्थायी समाधान ढूँढने का आश्वासन दिया।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here