
मुकेरियां (द स्टैलर न्यूज़): नियमों की उलंघना करने के आरोप में मुकेरियां पुलिस ने एक व्यक्ति पर मामला दर्ज गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जोगिंदर सिंह ने बताया कि हवलदार गुरप्रीत सिंह पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त कर रहे थे, कि उन्हें गांव भटियां राजपूतां से गुप्त सूचना मिली के नौशहरा पत्तन मुकेरियां रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास बेलन चालक पाबंदी के बाबजूद गुड़ बना रहा है।

मौके पर जाकर पुलिस ने छापेमारी की तो बेलना चलता पाया गया, जिसे सील कर आरोपी सुंदर पुत्र रघुवीर निवासी फोगणा जिला मुजफ्फरनगर पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी जोगिंदर सिंह ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर द्वारा 15 नवंबर तक गुड़ बनने पर पाबंदी लगाई हुई है। इससे पहले बढ़िया क्वालिटी का गुड़ तैयार नहीं हो सकता।











