मक्की की किस्मों संबंधी किसानों दी जानकारी

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। डियूपोट पायनियर हाईब्रिड सीड कंपनी द्वारा जिला स्तरीय किसान जागरूकता कैंप टी.बी.एल. डा. मुनीश सिंह की अध्यक्षता में एक पाईवेट रिपोर्स में लगाया गया। जिसमें आर.बी.एम. परमजीत सिंह सलूजा, आर.ए.जी. डा. अखिलेश शर्मा, टी.बी.एल. डा. मुनीश सिंह, डा. चंद्र मोहन शर्मा, एग्रजीक्यूटिव ट्रेनी विशेष तौर पर हाजिर हुए। इस अवसर पर डा. परमजीत सिंह सलूजा ने डा. अखिलेश शर्मा ने किसानों को बसंत मौसम की मक्की की नई किस्मे पी.1866 व डी.एस. 2288 बारे विस्तार से जानकारी दी।

Advertisements

इस मौके पर डा. मुनीश सिंह व डा. चंद्र मोहन शर्मा द्वारा पहले से चल रही अधिक पैदावार देने वाली फसलों पी. 1855 व पी. 1844 बारे किसानों को विस्तार सहित जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मक्की की बिजाई का समय 15 जनवरी से 15 मार्च तक है पर फरवरी के पहले दूसरे सप्ताह तक की गई बिजाई पूरी झाड़ देती है। उन्होंने किसानों को समय पर मक्की की बिजाई करने, जरुरत अनुसार खाद डालने, नदीन नाशक व कीट नाशक दवाईयों का प्रयोग करने संबंधी विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

इस अवसर पर पलविंदर सिंह, गुरचरन सिहं, कमलप्रीत सिंह, जसविंदर, कोमल सिंह, अजमेर सिंह, एम.डी.आर. किसान कपिल देव, हरजाप सिंह, बलवीर सिंह, जसवीर सिंह, सुच्चा सिंह, बलविंदर सिंह, भाग सिंह, केहर सिंह, सुरजीत सिंह, सुच्चा सिंह सहित अन्य किसान मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here