Friday, October 30, 2026
Home Chandigarh अक्तूबर महीने के दौरान ‘मेरा बिल’ ऐप पर बिल अपलोड करके 216...

अक्तूबर महीने के दौरान ‘मेरा बिल’ ऐप पर बिल अपलोड करके 216 विजेताओं ने जीते 12.43 लाख रुपए के ईनाम: हरपाल चीमा

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहाँ बताया कि अक्तूबर 2023 के महीने के दौरान 216 विजेताओं ने ‘बिल लाओ ईनाम पाओ’ योजना के अंतर्गत ‘मेरा बिल ऐप’ पर अपने खरीद बिलों को अपलोड करके 12,43,005 रुपए के ईनाम जीते। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा गठित समिति द्वारा इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन लक्की ड्रॉ निकाला गया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि इन विजेताओं में से टैक्सेशन जि़ला लुधियाना से सबसे अधिक 40 विजेताओं ने 2,36,815 रुपए के ईनाम जीते, जबकि दूसरे स्थान पर टैक्सेशन जि़ला जालंधर के 22 विजेताओं ने 1,34,550 रुपए के ईनाम जीते।  

Advertisements

वित्त मंत्री ने कहा कि इस योजना को राज्य के अलग-अलग हिस्सों से मिला भरपूर प्रोत्साहन इस बात से स्पष्ट होता है कि 13 विजेता टैक्सेशन जिला अमृतसर से, 10 टैक्सेशन जि़ला श्री मुक्तसर साहिब से, 9-9 टैक्सेशन जि़ला कपूरथला, मोगा, पठानकोट, रूपनगर और तरनतारन से, टैक्सेशन जिलों बरनाला, मानसा, पटियाला और साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर से 8-8 बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, फिऱोज़पुर और होशियारपुर टैक्सेशन जिलों में से 7-7 टैक्सेशन जि़ला शहीद भगत सिंह नगर से 6 और 5-5 टैक्सेशन जिलों फरीदकोट, फाजिल्का, गुरदासपुर और संगरूर से हैं।  

वित्त मंत्री ने कहा कि पैट्रोलियम पदार्थों (कच्चे तेल, पेट्रोल, डीज़ल, उड्डयन टर्बाइन फ्यूल और प्राकृतिक गैस) और शराब के बिक्री बिल, पंजाब से बाहर की गई खरीद से सम्बन्धित बिलों के साथ-साथ बी2बी (व्यापार से कारोबार) लेन-देन इस योजना में हिस्सा नहीं ले सकते। उन्होंने कहा कि अक्तूबर 2023 के महीने में की गई खऱीद के बिलों को ही ड्रॉ में विचारा गया।  

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने राज्य के लोगों से अपील की कि वह हर वस्तु और सेवा की खरीद के बिल प्राप्त करें और इस योजना में हर महीने बढ़-चढक़र हिस्सा लेते हुए 10,000 रुपए तक के ईनाम जीतें। उन्होंने कहा कि यह योजना ज़मीनी स्तर पर टैक्स की पालना का संदेश पहुँचाने में सहायक हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here