Monday, October 19, 2026
Home National गाड़ी रोकी, पीटा और भाग गए, बड़सर पुलिस ने दर्ज किया मामला

गाड़ी रोकी, पीटा और भाग गए, बड़सर पुलिस ने दर्ज किया मामला

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। बड़सर पुलिस स्टेशन में दिवाली की रात एक  मुकद्दमा दर्ज हुआ है। घटना के मुताबिक एक गाड़ी सवार को रोका गया और पीटा गया तथा पीटने के बाद आरोपी नौ दो ग्यारह हो गए।

Advertisements

मिली सूचना के मुताबिक पंकज शर्मा पुत्र रांझा राम निवासी  गांव  बल्ह ब्राह्मणा तहसील  ढटवाल जिला हमीरपुर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के मुताबिक वह  बिझड़ से अपने घर गाड़ी नंबर एचपी 21बी-8965 में अंकुश व आशीष के साथ जा रहा था। 

जैसे ही यह गांव कोट पहुंचा तो शाम के वक्त साढ़े सात बजे सामने से एक गाड़ी  एचपी 21सी-3547 आई और इसकी गाड़ी के सामने रोक दी। रास्ता रोककर एक लड़का उस गाड़ी से बाहर आया जिसका नाम अक्षय उर्फ साम्बा बाहर आया तथा इसे कहा कि बाहर आओ बात करनी है। यह गाड़ी से बाहर निकला तथा बात करने लगा तो पीछे से दो अन्य लड़कों ने इसके सिर पर किसी नुकीली चीज से जोर से प्रहार कर दिया।

 चिल्लाने पर  बुआ के लड़के व मासी के लड़के ने इसे छुड़ाया। शोर मचाने पर  सभी गाड़ी में सवार  भाग गए। शिकायत के मुताबिक  गाड़ी को मनीष देहल पुत्र  रुप लाल निवासीगांव जरल चला रहा था । बड़सर पुलिस ने  एफआईआर  नंबर 202/23  दिनांक  12 नवंबर को  आईपीसी  की धारा 341, 323, 34  दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here