Saturday, October 31, 2026
Home Chandigarh मुख्यमंत्री ने समराला के नज़दीक धुंध के कारण हुए सडक़ हादसे पर...

मुख्यमंत्री ने समराला के नज़दीक धुंध के कारण हुए सडक़ हादसे पर दुख जताया

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज समराला के नज़दीक घनी धुंध के कारण हुए दर्दनाक सडक़ हादसे पर गहरा अफ़सोस ज़ाहिर किया है, जिस कारण कई यात्री जख़़्मी हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने इस घटना पर अफ़सोस ज़ाहिर करते हुए बताया कि आज सुबह घनी धुंध के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए, जिस कारण कई यात्री जख़़्मी हुए हैं।

Advertisements

भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्होंने जि़ला प्रशासन को सभी ज़खि़्मयों का मुफ़्त इलाज करने के निर्देश पहले ही दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि वह प्रशासन के लगातार संपर्क में हैं और स्थिति पर करीब से नजऱ रख रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आने वाले धुंध के दिनों के दौरान लोगों को अपने वाहन सावधानी से चलाने के लिए कहा, जिससे किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान से बचा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here