Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur कम्यूनिसीपल एक्शन कमेटी के कनवीनर कुलदीप सेवा मुक्त

कम्यूनिसीपल एक्शन कमेटी के कनवीनर कुलदीप सेवा मुक्त

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। पंजाब कम्यूनिसीपल एक्शन कमेटी के कनवीनर कुलदीप कुमार को उनकी विदाई पार्टी पर कुलवंत सिंह सैनी महासचिव पंजाब ने पंजाब नगर पालिका कर्मचारी संगठन द्वारा सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।

Advertisements

इस मौके पर कुलवंत सिंह सैनी ने कहा कि कुलदीप कुमार ने अपनी 32 वर्ष की नौकरी में ईमानदारी व मेहनत के साथ मुलाजिमों के हित के लिए जान तोड़ कार्य किया और सेवा मुक्ति के बाद भी उन्हें यूनियन में ही रखा जाएगा ताकि मुलाजिमों का कार्य पहले की तरह करते रहे।

उनको सम्मानित करते समय राकेश राजा प्रधान सफाई मजदूर यूनियन, अश्विनी लड्डू वाईस प्रधान, अमित, प्रकाश चंद गैजंड को-कनवीनर, बलवीर खैहरा इस मौके मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here