Tuesday, November 10, 2026
Home Hoshiarpur श्री राम दुलारे हनुमान दल हरि नगर ने श्रद्धालुओं को करवाई हरिद्वारा...

श्री राम दुलारे हनुमान दल हरि नगर ने श्रद्धालुओं को करवाई हरिद्वारा यात्रा: मनीश शर्मा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री राम दुलारे हनुमान दल हरि नगर शिव शक्ति चौक होशियारपुर के प्रधान मनीश शर्मा ने बताया कि हमारी सोसायटी की ओर से हरिद्वार यात्रा आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को माता मनसा देवी, हर की पौड़ी, नील कंठ महादेव की यात्रा करवाई गई। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान विशेष तौर पर दशहरा उत्सव के दौरान भगवान श्री हनुमान जी का स्वरुप धारण करने वालों को उक्त दर्शन करवा कर उन्हें गंगा मैया में स्नान करवाया गया।

Advertisements

प्रधान मनीश शर्मा ने बताया कि सोसायटी कई वर्षों से लगातार धार्मिक आयोजन करती रही है और इसी कड़ी में यह धार्मिक यात्रा निकाली गई है ताकि नौजवानों को धर्म के साथ जोडक़र उनका धार्मिक व नैतिक विकास किया जा सके। इस मौके पर सोसायटी के सदस्य विकास सैनी, चिराग ओहरी, अचिंतन, दिव्यांश शर्मा, अभिषेक रामपाल, सौरभ, अभिनव ठाकुर, सक्षम शर्मा, अंकुश, केतन नारंग, कृष्णा देवांश, चिराग, दक्ष, दानिश के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here