
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर जिला न्यायिक परिसर में भी एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायधीश विकास भारद्वाज ने की।
Advertisements

इस अवसर पर उन्होंने न्यायिक अधिकारियों, जिला न्यायिक परिसर के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) की शपथ दिलाई।












