Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur कैबिनेट मंत्री जिंपा ने श्री गुरु रविदास नगर दूध उत्पादक सहकारी सभा...

कैबिनेट मंत्री जिंपा ने श्री गुरु रविदास नगर दूध उत्पादक सहकारी सभा के 52 सदस्यों को बांटे 7 लाख रुपए के बोनस चैक

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने दि श्री गुरु रविदास नगर दूध उत्पादक सहकारी सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सोसायटी के दूध उत्पादक सदस्यों को बोनस के चैक बांट कर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अन्य दूध उत्पादक भी वेरका की सहकारी सोसायटियों से जुड़ कर इस तरह के लाभ प्राप्त करें। इस दौरान उनके साथ मेयर नगर निगम श्री सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी, दी होशियारपुर सैंट्रल कोआप्रेटिव बैंक के चेयरमैन विक्रम शर्मा भी मौजूद थे।

Advertisements

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मिल्क प्लांट होशियारपुर के जी.एम. रुपिंदर सिंह सेखों के नेतृत्व में मिल्क प्लांट की ओर से दूध उत्पादक सहकारी सभाओं के सदस्यों को लाखों रुपए शुद्ध लाभ के रुप में बोनस के चैक सभा के उप नियमों के अनुसार दिए गए हैं, जिसके अंतर्गत आज सभा के 52 सदस्यों को करीब 7 लाख रुपए के चैक बोनस के तौर पर देकर सम्मानित किया गया है। ब्रम शंकर जिंपा ने इस दौरान दूध उत्पादकों को साफ सुथरा दूध पैदा कर वेरका दूध उत्पादक सहकारी सभा में देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि वेरका मिल्क प्लांट की ओर से दूध उत्पादकों को प्रोत्साहित करने के लिए किया गया यह कार्य प्रशंसनीय है, जिससे भविष्य में और अधिक दूध उत्पादक वेरका के साथ जुड़ेंगे। इस मौके सोसायटी के अध्यक्ष देसराज, विवेक, पार्षद मुखी राम, पार्षद प्रदीप बिट्टू, संदीप चेची के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here