हमीरपुर संसदीय क्षेत्र: 25 साल से भाजपा के गढ़ को नहीं भेद पाई कांग्रेस 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। हमीरपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस अपने किन-किन प्रत्याशियों पर लोकसभा चुनाव में दांव खेलेगी, इस पर माथापच्ची शुरू हो गई है। भाजपा के लिए हमीरपुर  संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस के सीएम और डिप्टी सीएम के चक्रव्यूह को तोड़ने के लिए 2008 से लगातार चुनाव जीत रहे अनुराग ठाकुर फिर से मैदान संभालेंगे। वहीं कांग्रेस के लिए इस क्षेत्र में उम्मीदवार का चयन करना एक चिंतनीय विषय बनता जा रहा है।

Advertisements

लोकसभा चुनाव का बिगुल अभी नहीं बजा है, परंतु अभी से ही  कांग्रेस के भावी प्रत्याशियों की छंटनी के लिए मंथन चल पड़ा है। भाजपा की सूची में वर्तमान सांसद अनुराग ठाकुर के  अलावा फिलहाल किसी और  नाम  की कोई चर्चा नहीं है। लेकिन कांग्रेस में घुमारवीं के विधायक राजेश धर्माणी, हमीरपुर से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर पुष्पेंद्र  वर्मा, सीएम के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, सुजानपुर से कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा के बेटे अभिषेक राणा,  कुटलेहड़ से  कांग्रेस के सैनिक छवि से लवरेज कर्नल धर्मेंद्र पटियाल और ऊना से सतपाल सिंह रायजादा जैसे नाम छन छन कर सामने आने लग पड़े हैं।

इन नामों पर चर्चा इसलिए भी कांग्रेस के अंदर होना शुरू हो चुकी है कि एक तो इन सब के खिलाफ  भाजपा के पास कुछ भी बोलने को नहीं है और दूसरा कांग्रेस भी  स्वच्छ छवि के व्यक्ति को मैदान में उतार हमीरपुर लोकसभा सीट में  25 सालों से भाजपा के विजय रथ के पहिए थामने की कोशिश में है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here