Thursday, October 29, 2026
Home Chandigarh गुरदेव संधू ने पंजाब राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के वाइस चेयरमैन...

गुरदेव संधू ने पंजाब राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के वाइस चेयरमैन का पद संभाला

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। वन एवं वन्यजीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक्क की हाजिऱी में आज यहाँ फॉरैस्ट काम्पलैक्स, सैक्टर-68 में गुरदेव सिंह संधू ने पंजाब राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के नये वाइस चेयरमैन का प्रभार संभाल लिया, जिससे वन एवं वन्यजीव संरक्षण विभाग के प्रशासनिक ढांचे को और अधिक मज़बूती मिलेगी।  

Advertisements

इस मौके पर मंत्री ने भरोसा जताया कि नव-नियुक्त वाइस चेयरमैन निगम को सफलता की नयी बुलन्दियों पर लेकर जाएंगे और निगम के लिए ऐसी विकास केंद्रित योजनाएँ बनाएंगे, जिससे राज्य में वन का क्षेत्रफल बढ़ेगा और नवीन प्रयास किए जा सकेंगे। वाइस चेयरमैन ने इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद किया।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि वन मंत्री के नेतृत्व अधीन शुरू की गई विभाग की अलग-अलग पहलों सम्बन्धी जागरूकता फैलाना, उनकी पहल होगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने पर जताए गए भरोसे पर खरा उतरने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगे। इस मौके पर अन्यों के अलावा पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचन्द सिंह बस्र्ट, चीफ़ वाइल्ड लाईफ़ वार्डन धर्मेंद्र शर्मा, पंजाब राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के सी.जी.एम. संजय बांसल भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here