अयोध्या में रामलला के मंदिर में 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी

चब्बेवाल (द स्टैलर न्यूज़): अयोध्या में रामलला के मंदिर में 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस दिन भगवान राम की मूर्ति को मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा। जिसके लिए श्रीराम मंदिर से अक्षत को लोगों के घरों तक पहुँचाया जा रहा है। देश के अलग-अलग शहरों में इसके लिए अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से अक्षत पहुँच रहे हैं। इसी के सन्दर्भ में विश्व हिंदू परिषद की तरफ से चौहाल रोड स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर होशियारपुर में आयोजित समागम दौरान राम भगत चब्बेवाल से मौजूद धीरज ऐरी, अमनीश जोशी, मुरली मनोहर, जोगिंदर पाल जोशी, हरजीत जंडोली, मंगत राम मंगा, बलराम शर्मा को प्राण प्रतिष्ठा निमित पूजित अक्षत कलश वितरित किये गए। इसके जरिए लोगों को श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में आने का निमन्त्रण दिया जाएगा।

Advertisements

राम भगतों ने लोगों से अपील की है कि अपने घर-गाँव में ही पूजा करें। लोग अपने गाँव में, शहर में, घरों में प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाएँ। अपने घरों के आगे दीपक जलाकर, दीपावली की तरह ही सभी देशवासियों व भगतों को भगवान श्री राम जी के जयकारो के साथ इस उत्सव में शामिल होने का न्योता दिया जाता है। उन्होंने बताया की 15 जनवरी तक जनसम्पर्क साध कर लोगों के घर-घर जा कर अक्षत वितरण किया जाएग। उन्होंने बताया की अयोध्या में बन रहे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए तैयारियाँ जोरों पर हैं। इस दिन से मंदिर को अधिकारिक तौर पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। अभी मंदिर निर्माण के आखिरी चरण का काम चल रहा है। इस मौके पर राम भगत चंदर मोहन, विजय कुमार, उमेश ऐरी,नरेंद्र ऐरी, उदय ऐरी, अभिनंदन ऐरी व अन्य शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here