Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur माता चिंतपूर्णी चौंक पर लहराया जाएगा 51 फुट ऊंचा ध्वज, राम मंदिर...

माता चिंतपूर्णी चौंक पर लहराया जाएगा 51 फुट ऊंचा ध्वज, राम मंदिर को होगा समर्पित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री अयोध्या जी में श्री राम लल्ला के भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही होशियारपुर के प्रसिद्ध माता चिंतपूर्णी चौक में उनको समर्पित 51 फुट ऊंचा ध्वज लहराया जायेगा। इस संबंधी जानकारी देते हुए युवा वाहिनी होशियारपुर के प्रधान अश्वनी छोटा ने बताया कि 500 साल के लंबे अंतराल के बाद प्रभु श्री राम अपने महल में विराजमान होने जा रहे है। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में जितने भी लोग भगवान राम में आस्था रखते हैं। सभी के लिए यह गौरव का पल है।

Advertisements

प्रभु राम जो चरित्र नायक हैं, जो मर्यादा पुरुषोत्तम है और जिनके जीवन को लेकर लोग सपने देखते हैं। एक पिता कैसा हो, एक पुत्र कैसा हो,एक भाई कैसा हो,एक राजा कैसा हो, यह सभी आदर्श भगवान राम में है। उन्होंने तमाम सनातन प्रेमियों से अपील की कि हर घर में बढ़चढकर दीप माला का आयोजन किया जाए। इस अवसर उनके साथ अश्विनी शर्मा, युवा वाहिनी समिति होशियारपुर, जिला प्रधान अश्विनी शर्मा छोटा, जिला उप प्रधान दीपक पुरी, जिला महासचिव राजेश वर्मा, जिला महासचिव सुखबीर मल्होत्रा, जिला हैड कैशियर शिव पराशर, विकास शर्मा, शाश्वत वकील, समीर पंडित, नरेंद्र कुमार, अजय गुप्ता वकील, डा. गुरमीत सिंह, चरणजीत सेठी, विकास शर्मा, अमित गुप्ता, राकेश शारदा, सतीश कुमार, लाडी दीवाना, बलजीत कुमार, पुनीत शर्मा, गौरव कक्कड़, मनीष गुप्ता आदि मौजूद थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here