बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से किया जाएगा सम्मानित

बिहार (द स्टैलर न्यूज़), पलक। केंद्र सरकार ने ऐलान किया है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को ‘भारत रत्न’ से नवाजा जाएगा। उन्हें मरणोपरांत यह सम्मान देने की घोषणा हुई है। कर्पूरी ठाकुर की 24 जनवरी को 100वीं जयंती है। इससे एक दिन पहले केंद्र सरकार ने उन्हें यह सम्मान देने का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर शेयर की और पोस्ट में लिखा कि मुझे खुशी है कि भारत सरकार ने महान सामाजिक न्याय के प्रतीक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने का फैसला किया है और वह भी जब हम उनकी जन्मशती मना रहे हैं।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here