प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में बार एसोसिएशन मुकेरियां ने हवन यज्ञ करवाने उपरांत लगाया भंडारा

मुकेरियां (द स्टैलर न्यूज़)। अयोध्या में भगवान श्री राम चंद्र जी की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में बार एसोसिएशन मुकेरियां की ओर से लंगर लगाया गया। बार एसोसिएशन के प्रधान सूरज मोहन पराशर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम दौरान विधिवत रूप से हवन यज्ञ करवाया गया। जिसमें जज अमरदीप सिंह बैंस एसडीजेएम, राजेंद्र सिंह तेजी सिविल जज जूनियर डविज़न मुकेरियां, मैडम आरती शर्मा सिविल जज जूनियर डविज़न सहित समस्सत वकीलों ने हवन यज्ञ में अहुति डालीं और पूर्णाहूति उपरांत आपती की। आरती के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया व भंडारा लगाया गया।

Advertisements

एसोसिएशन के प्रधान सूरज मोहन पराशर ने कहा कि आयोध्या में राम जी की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश सहित विदेशों में भी खुशी का माहौल है और इस खुशी के माहौल में वकीलों ने भी अपनी भागीदारी दिखाई है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम वकीलों के साथ-साथ उनके क्लाइंट और आम जनता की आस्था से जुड़ा हुआ है। जिसमें आस्था दिखाते हुए बार एसोसिएशन ने हवन यज्लंञ एवं भंडारा आयोजित किया है।

मौके पर वाइस प्रधान रछपाल सिंह, दिवाकर महाजन, नम्रता मिन्हास, विवेक कंवर ,नवदीप सिंह सहोता, संदीप सिंह गिल, अभिषेक शर्मा ,रोहित स्वराज ,बृजबाला ,दामिनी अग्निहोत्री, दीक्षा पठानिया, आरके जसवाल, प्रभदीप सिंह, हेमंत भल्ला, मदनलाल शर्मा, गुरुदेव ठाकुर, विशाल महाजन, आरएस सिद्धू, राजकुमार शर्मा, रोहित शर्मा सहित अन्य वकील उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here