Sunday, October 18, 2026
Home National पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव और स्वामीनाथन  को भारत रत्न...

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव और स्वामीनाथन  को भारत रत्न से किया जाएगा सम्मानित

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़), पलक। देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव और कृषि क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान देने वाले एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। इस सबंधी प्रधानमंत्री मोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में भी, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की। वे आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे। हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here