Sunday, October 18, 2026
Home Latest भाजपा नेता पर दिनदहाड़े बदमाशों ने बरसाई गोलियां, कार्ड देने के बहाने...

भाजपा नेता पर दिनदहाड़े बदमाशों ने बरसाई गोलियां, कार्ड देने के बहाने रुकवाई थी गाड़ी

उत्तर प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में भाजपा के जिला मंत्री प्रमोद कुमार यादव की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। इस सबंधी जानकारी देते हुए प्रमोद कुमार यादव के छोटे भाई प्रमोद यादव ने बताया कि उनके भाई अपनी क्रेटा कार से जौनपुर शहर जाने के लिए निकले थे। रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर बाइक सवार 2 लड़कों ने उनकी कार रुकवाई। शादी का कार्ड देने के बहाने कार का शीशा नीचे करवाया और ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। आरोपियों ने करीब 8 गोलियां चलाईं, जिनमें से 6 गोलियां प्रमोद यादव को लगीं। 4 गोलियां पेट में, एक गोली कंधे पर एक गोली जांघ में लगी। वारदात अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए।

Advertisements

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूर्व योजना के अनुसार रेकी करके भाजपा नेता की हत्या की गई है। क्योंकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि प्रमोद कुमार को बाइक सवार 2 बदमाशों ने रोका था, जिन्हें दूर खड़े एक व्यक्ति ने इशारा करके कुछ बताया था। फरार होते समय वह तीसरा शख्स भी आरोपियों के साथ बाइक पर बैठ कर फरार हो गया था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here