
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज)। दिल्ली के चाणक्यपुरी में दो स्नैचरों ने एक आदमी को निशाना बनाकर अपने पैर पर खुद ही कुल्हाड़ी मार ली। क्योंकि वो आदमी स्पेशल सेल के एनकांउटर स्पेशलिस्ट इंस्पेक्टर विनोद बडोला थे। इंस्पेकटर विनोद बडोला शाम को सैर करने के लिए नेहरू पार्क में गए थे। इसी दौरान हमलावरों ने हमला कर दिया। इस हमले में एक हमलावर ने विनोद की नाक पर मुक्का मारा और दूसरे ने गले से चेन खींचने की कोशिश की। लेकिन विनोद बडोला एक स्नैचर को पकडऩे में कामयाब रहे, जबकि दूसरा फरार हो गया। काबू किए गए हमलावर गौरव के पास से पिस्टल बरामद की गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार करने का बाद दूसरे को भी काबू कर लिया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।













