Monday, November 2, 2026
Home National 16 अप्रैल को विशाल भगवती जागरण का आयोजन

16 अप्रैल को विशाल भगवती जागरण का आयोजन

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट- रजनीश शर्मा। जिला हमीरपुर के तहत 16 अप्रैल को मां भगवती जन जागरण सेवा समिति एवं समस्त गांव निवासी ऊटपुर के सौजन्य से 12वां विशाल भगवती जागरण का आयोजन करवाया जा रहा है। वहीं, जानकारी देते हुए मंदिर कमेटी के राकेश कुमार ने बताया गया कि 12वें विशाल भगवती जागरण का आयोजन मां भगवती जन जागरण सेवा समिति एवं समस्त गांव निवासी ऊटपुर के सौजन्य से 16 अप्रैल को किया जा रहा है तथा 17 अप्रैल को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मां भगवती जागरण में मां ज्वाला जी के दरबार से लाई गई ज्योति रात 9:00 बजे प्रचलित की जाएगी।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here