Tuesday, October 20, 2026
Home National आरएलजेपी अध्यक्ष पशुपति पारस ने कैबिनेट मंत्री पद से दिया इस्तीफा

आरएलजेपी अध्यक्ष पशुपति पारस ने कैबिनेट मंत्री पद से दिया इस्तीफा

बिहार (द स्टैलर न्यूज़)। आरएलजेपी अध्यक्ष पशुपति पारस ने कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि वह सीट बंटवारे के समझौते से नाराज हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी के साथ अन्याय हुआ है। उनकी पार्टी ने पूरी ईमानदारी से एनडीए की सेवा की है। उन्होंने कहा कि वह आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं लेकिन मेरे और मेरी पार्टी के साथ अन्याय हुआ है। इसलिए मैं कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा देता हूं।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here