Monday, October 19, 2026
Home National खाई में गिरी जीप, 3 की मौत

खाई में गिरी जीप, 3 की मौत

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल में एक दर्दनाक हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ है। हादसे जहां मंडी-बजौरा वाया कटौला हाईवे पर दरांग की तीन पहिया जीप 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक मनाली में खोया पनीर सप्लाई कर पंजाब लौट रहे थे। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही कमांड पुलिस प्रभारी आलम राम के नेतृत्व में टीम को मौके पर भेजा गया। इसके बाद बड़ी मुश्किल से शवों को बाहर निकाला गया।

Advertisements

तीनों युवक मनाली में सप्लाई देकर जीप से लौट रहे थे। सुबह उन्होंने बजौरा में सप्लाई दी। वहां से रोपड़ लौट रहा था। सुबह करीब 7 बजे टिहरी के पास मरोगी नाला में जीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि जोनल अस्पताल मंडी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि हादसा ड्राइवर को झपकी आने की वजह से हुआ। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here