Tuesday, October 27, 2026
Home Himachal टौणी देवी में परीक्षा परिणाम सुन खिले बच्चों के चेहरे, लड़कियों ने...

टौणी देवी में परीक्षा परिणाम सुन खिले बच्चों के चेहरे, लड़कियों ने मारी बाजी 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्टः रजनीश शर्मा । स्वर्ण  जयंती राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ( उत्कृष्ट) टौणी देवी के अध्यापक ,अभिभावकों, एसएमसी के  प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने बताया कि कक्षा 6 से 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। पाठशाला का परिणाम शत प्रतिशत रहा प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों में छठी में भावना,कनिका ,गोपाल  सातवीं  में याश्मीन, अंशिका, वंशिका  आठवीं में रूचि, अंजलि,अंश नवमी में शगुन,श्रद्धा, आनंदिनी कला संकाय में सलोनी ,कंचन ,तन्वी ,वाणिज्य में आकृति,सौरभ,पल्लवी जबकि विज्ञान  में सुहानी ,संजना व् नशिता  रहे अंत में  प्रधानाचार्य ने सभी उतीर्ण बच्चों को बधाई  एवं अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चे की प्रतिभा को केवल अंकों के आधार पर न आंकें क्यूंकि परीक्षा परिणाम बच्चे का भविष्य नहीं तय करता उसके लिए लिए उसका सर्वागीण विकास होना अनिवार्य है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here