Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur सर्वहितकारी विद्या मंदिर का पांचवी कक्षा का वार्षिक परिणाम रहा शत प्रतिशत

सर्वहितकारी विद्या मंदिर का पांचवी कक्षा का वार्षिक परिणाम रहा शत प्रतिशत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड मोहाली द्वारा पांचवी कक्षा का वार्षिक परिणाम घोषित किया गया। जिसमें सर्वहितकारी विद्या मंदिर होशियारपुर के सभी छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। विद्यालय के छात्रा गौरी पूजा ने 95.6 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, छात्र साहिल भाटिया ने 94.4 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय व छात्र समर ने 93.4 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया व विद्यालय के 32 छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया।

Advertisements

बच्चों की इस शानदार सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण पुंज जी, प्रबंध समिति के प्रधान भारत गंडोत्रा, प्रबंधक मनीष सिंगला व प्रबंध समिति के सदस्यों ने हार्दिक बधाई दी। सभी ने छात्रों का मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा करवाया। इस शुभ अवसर पर प्रधानाचार्य जी ने बच्चों के पारिवारिक सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि इस सफलता का श्रेय छात्रों के परिश्रम, अध्यापकों के सतत् प्रयास एवं अभिभावकों के सहयोग को जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here