
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री राम लीला कमेटी की तरफ से करवाए जा रहे दशहरा महोत्सव के दौरान भगवान राम की सवारी अलग-अलग बाजारों से शोभायात्रा के रुप में गुजर रही है और इस दौरान शहर निवासी उनका स्वागत जहां पुष्प वर्षा से कर रहे हैं वहीं विभिन्न संस्थाओं एवं दुकानदारों की तरफ से संयुक्त तौर पर लंगर भी लगाए जा रहे हैं।

इसी कड़ी के तहत कोतवाली बाजार में दुकानदारों ने अशोक सूद हैप्पी की अगुवाई में लंगर लगाया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण की सेवा की। इस मौके पर हैप्पी सूद ने कहा कि उत्तर भारत का दूसरा सबसे बड़ा दशहरा महोत्सव होशियारपुर का है और हम भाग्यशाली हैं कि हमें इसका हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त है। इस मौके पर डा. भारत भूषण सूद, करण शर्मा, वैभब सोनी, साहिर सूरी, जितनेश मक्कड़, विजय गोगिया, अर्पण सूद, राज कुमार, विजय कुमार, धरमिंदर अग्रवाल सहित अन्य दुकानदारों ने सहयोग दिया और लंगर में सेवा की।










