
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री राम लीला कमेटी की तरफ से करवाए जा रहे उत्तर भारत के दूसरे प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के दौरान श्री राम लीला के मंचन में श्री राम द्वारा शिव धनुष तोड़ने के बाद भगवान परशुराम संवाद एवं भगवान द्वारा उनके अहंकार को तोड़ना तथा अन्य लीलाओं का वर्णन किया गया। इस उपरांत श्री राम लीला कमेटी की तरफ से भगवान राम विवाह की बारात की शोभायात्रा निकाली गई। जिसके बाद जब भगवान राम अयोध्या पहुंचते हैं तो वहां पर आनंद उत्सव का आयोजन किया जाता है। जिसमें अवधवासी अपने भगवान की महिमा का गुणगान करते हुए आनंद से झूम उठते हैं।

इसी बीच दिखाया गया कि राजा दशरथ जब राजपाठ छोड़ने की बात कहते हुए भगवान राम का राज्याभिषेक करने का मन बनाते हैं तो इसका पता चलते ही मंथरा ने रानी कैकेई को भड़काना शुरु कर दिया और उसे राजा दशरथ से मिले वचन याद करवाए तथा एक में उन्हें भरत के लिए राज्य और दूसरे में भगवान राम के लिए 14 साल का वनवास मांगने की बात कही। जिस पर कैकेई मंथरा की बातों में आकर भरत का राज्याभिषेक करवाने का मन बनाने लगी। श्री राम लीला के मंचन में इस दृश्य के मंचन उपरांत भगवान की आरती की गई और गणमान्यों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर भजनों के माध्यम से गायक मंडली ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर प्रधान गोपी चंद कपूर, चेयरमैन शिव सूद, प्रदीप हांडा, संजीव एैरी, राकेश सूरी, कमल वर्मा, हरीश आनंद, तरसेम मोदगिल, रमेश अग्रवाल, राजिंदर मोदगिल, अश्विनी छोटा, पवन शर्मा, विकास कौशल, दिनकर कपिला, कुणाल चतुरथ, वरुण कैंथ, कपिल हांडा, अजय जैन, शिव जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।











