Monday, November 2, 2026
Home Hoshiarpur देश के लिए समर्पित रहना ही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलिः संदीप सैनी

देश के लिए समर्पित रहना ही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलिः संदीप सैनी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बैकफिंको के चेयरमैन संदीप सैनी ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के जन्मदिन पर शहीद भगत सिंह चौक पहुंचकर शहीद को श्रद्धासुमन भेंट किए। इस मौके पर शहीद भगत सिंह की देशभक्ति को नमन करते हुए संदीप सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के लिए यह दिन मात्र एक वर्षगांठ नहीं बल्कि आम लोगों को उनके अधिकार हासिल करवाने के लिए प्रयत्नशील रहने का संदेश देने वाला यादगारी दिन भी है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि शहीदों के चरित्र को पढ़ना और उसे अपने जीवन में ढालना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी तथा आज के समय में इसकी सबसे ज्यादा जरुरत है। आज हम इन महानायकों की बदौलत भले ही आजाद हो गए हों, लेकिन आज भी देशविरोधी ताकतें देश को तोड़ने एवं आपसी सौहार्द खराब करने के प्रयास में रहती हैं। जिन्हें हमारी एकजुटता एवं भाईचारा ही सबसे बड़ा मुंहतोड़ जवाब है। इस मौके पर अजय वर्मा, खूशी राम, मनी गोगिया, वरिंदर सैनी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी शहीद भगत सिंह को उन्हें जन्मदिन के मौके पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here