Monday, October 19, 2026
Home Chandigarh मुख्यमंत्री ने गेहूं के एक-एक दाने की निर्विघ्न खरीद के प्रति दृढ़...

मुख्यमंत्री ने गेहूं के एक-एक दाने की निर्विघ्न खरीद के प्रति दृढ़ वचनबद्धता दोहराई

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रबी मंडीकरण सीजन 2024-25 के दौरान किसानों का एक-एक दाना खरीदने सम्बन्धी राज्य सरकार की दृढ़ वचनबद्धता को दोहराया है। मुख्यमंत्री ने खरीद की स्थिति का जायज़ा लेने के उपरांत बताया कि इस साल 35.07 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल गेहूँ की कृषि अधीन है। उन्होंने आगे कहा कि रबी मंडीकरण सीजन 2024-25 के दौरान गेहूँ का अनुमानित उत्पादन 161.30 लाख मिलियन टन है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य में किसानों की पैदावार का एक-एक दाना खरीदने के लिए पहले ही पुख़्ता प्रबंध किये जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस साल फ़सल का उत्पादन 12 लाख मीट्रिक टन बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा पैदा किये गए एक-एक दाने की निर्विघ्न और सुचारू खरीद को सुनिश्चित बनाना राज्य सरकार का कर्तव्य है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि किसान को उनकी फ़सल मंडियों में लाने पर तुरंत भुगतान किया जायेगा और इस सम्बन्धी एक उचित प्रणाली तैयार की गई है।

Advertisements

मुख्यमंत्री ने कहा कि गेहूँ की खरीद के लिए पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा 1908 नियमित खरीद केन्द्रों को नोटीफायी किया है। उन्होंने बताया कि एजेंसियों की खरीद वितरण और नज़दीकी स्टोरेज प्वाइंट्स की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग एजेंसियों को यह खरीद केंद्र अलॉट किये गए हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि निर्विघ्न खरीद प्रक्रिया को सुनिश्चित बनाने के लिए जिलों द्वारा प्राप्त सिफ़ारिशों के अनुसार सार्वजनिक स्थानों और चावल मिलों को अस्थायी यार्ड घोषित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समूची खरीद प्रक्रिया के दौरान किसानों को किसी किस्म की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here