Thursday, October 29, 2026
Home Latest जनता के लिए परेशानी खड़ी न करें किसान: लक्ष्मीकांता चावला

जनता के लिए परेशानी खड़ी न करें किसान: लक्ष्मीकांता चावला

अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। किसानों ने आंदोलन के कारण पहले सड़क मार्ग रोके थे, आज वह शंभू रेलवे स्टेशन पर बैठ गए हैं। इस कारण रेल मार्ग भी बंद कर दिया है। दर्जनों गाड़ियां रोकी गईं, हजारों यात्री परेशान हुए। कुछ के रूट बदले गए, कुछ रद्द कर दी गई। किसानों से मेरी अपील है कि आम जनता की सोचें। आपकी जिससे लड़ाई है वह भारत सरकार है या पंजाब सरकार है उनके घरों के बाहर बैठ कर रास्ता रोका, लोगों का क्या कसूर है। जो यात्री गाड़ी में बैठे हैं, वह किसानों की मांग नहीं पूरी कर सकते।

Advertisements

यह बहुत गलत काम है। रेल गाड़ियों में बैठे यात्रा गंतव्य पर पहुंचने को उत्सुक होते हैं। वहीं कई लोग बहुत जरूरी काम से जा रहे होते हैं। कई विद्यार्थी रेल मार्ग से स्कूल कालेज की यात्रा तय करते हैं। इन्हें परेशान करने का क्या औचित्य है। किसान अपनी मांगें मनवाने के लिए मंत्रियों, विधायकों या सांसदों के आवास के बाहर बैठें। जनता को तंग न करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here