Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur शिव महापुराण कथा सम्पन्न होने पर किया हवन और लगाया भंडारा

शिव महापुराण कथा सम्पन्न होने पर किया हवन और लगाया भंडारा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री ब्राह्मण सभा प्रगति पंजाब के द्वारा 20 अप्रैल से 28 अप्रैल तक शिव महापुराण की कथा शक्ति मंदिर (केशो मंदिर) होशियारपुर में करवाई गई और 28 अप्रैल को कथा को विश्राम दिया गया और 29 अप्रैल को हवन यज्ञ के बाद ब्रह्म भोज किया गया। कथा में कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा, लोक सभा 2024 के कांग्रेस के प्रत्याशी यामिनी गोमर, बीजेपी के प्रत्याशी अनीता सोम प्रकाश, बीजेपी वूमेन सेल पंजाब अध्यक्ष मीनू सेठी और उनके पति प्रिंसिपल प्रशांत सेठी, सोनालिका से रजनीश संदल, रिलायंस से रामनाथ और संदीप शर्मा, शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे से डा मनमोहन, डॉक्टर अनिल भारद्वाज, संजय ठाकुर, बीजेपी के जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा, कांग्रेस पार्षद प्रदीप कुमार बिट्टू, मीना शर्मा, उषा बीटन, आशा दत्ता, मोनिका वर्मा, समाज सेवक हरीश खोसला, वरुण शर्मा, सुरेंद्र कुमार बीटन, कृष्ण गोपाल आनंद, छोटा अश्विनी, पवन कुमार, बबा हांडा, सोनू गुप्ता ने भी शिव भगवान का आशीर्वाद लिया।

Advertisements

सभा के प्रधान राम गोपाल शर्मा जी ने सभी का धन्यवाद किया और कहा कि श्री ब्राह्मण सभा प्रगति हर साल बड़ा धार्मिक आयोजन करती है और आगे भी भगवान के आशीर्वाद से करती रहेगी। सभा के सेक्रेटरी अश्विनी शर्मा जी ने कहा कि सभा धार्मिक कामों के इलावा बहुत से सामाजिक कार्य कर रही है जिसमें गरीब विद्यार्थियों को वजीफा, गरीब लड़कियों की शादी के लिए पैसे, मेडिकल कैंप, गरीब मरीज के लिए पैसों की व्यवस्था भी करती है। उन्होंने कहा कि हमारी सभा को होशियारपुर वासियों के प्यार ने काफी प्रफुल्लत किया है और होशियारपुर वासियों की मदद से ही सभा धार्मिक और सामाजिक कार्य कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here