Friday, October 30, 2026
Home Latest भारतीय वायुसेना का फाइटर एयरक्राफ्ट क्रैश, दोनो पायलट्स सुरक्षित

भारतीय वायुसेना का फाइटर एयरक्राफ्ट क्रैश, दोनो पायलट्स सुरक्षित

महाराष्ट्र (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय वायुसेना का एक सुखोई-30 एमकेआई फाइटर एयरक्राफ्ट महाराष्ट्र के नासिक में क्रैश हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। यह एयरक्राफ्ट रिनोवेशन के लिए हिंदुस्तान एयरनोटिक्स लिमिटेड के पास था। जानकारी मुताबक एयरक्राफ्ट के दोनों पायलट्स इजेक्ट करने में सफल रहे और सुरक्षित हैं। रक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

Advertisements

नासिक रेंज के विशेष महानिरीक्षक डीआर कराले के अनुसार, सुखोई Su-30MKI विमान के पायलट और को-पायलट सुरक्षित बाहर निकल आए। विमान शिरसगांव गांव के पास एक खेत में गिरा। एचएएल और भारतीय वायुसेना द्वारा इस दुर्घटना की जांच करने के आदेश  दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here