
लुधियाना (द स्टैलर न्यूज़)। लुधियाना में एक होजरी फैक्ट्री में आग लग जाने कारण दो मजदूरों को जिंदा जल जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। फैक्ट्री में दोनों मजदूर मशीन ऑपरेटर का काम करते थे। दोनों मजदूरों की पहचान गगन कुमार और प्रवीण कुमार के रुप में हुई है।

जानकारी मुताबक नाइट ड्यूटी दौरान कुछ वर्कर फैक्ट्री अंदर काम कर रहे थे। इसी दौरान फैक्ट्री में भयानक आग लग गई और आग 4 मंजिला इमारत में फैल गई। अंदर फंसे वर्करों ने आग पर काबू पाने की कोशिशें की, लेकिन असफल रहें। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई थी। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक पर मामला दर्ज कर लिया है।












