
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी कैबिनेट में मंत्रियों को मंत्रालय सौंप दिए गए हैं। जिसमें से मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यभार संभालने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री मोदी ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग सेवा के लिए हमें सौंपा है। किसान अन्न के भंडार भरता है। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है जो सारे देश को अन्न खिलाता है अन्नदाता कहलाता है उस किसान का कल्याण पीएम की सर्वोच्च प्राथमिकता है।












