Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur जल है तो जीवन है, जल स्तर गिरने की गंभीर समस्या की...

जल है तो जीवन है, जल स्तर गिरने की गंभीर समस्या की तरफ ध्यान दे प्रशासन: अशवनी गैंद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। लगातार जारी रहेंगी ज़रूरतमंद लोगों को घर-घर जल पहुंचाने की सुविधा उक्त बात नई सोच वैल्फेयर सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष अशवनी गैंद ने वार्ड नम्बर 43 मे पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू के कहने पर उनके वार्ड वासियों को जल वितरित करते हुये कही। उन्होंने कहा कि कितनी अजीब बात है कि चोओं एवं डैम के साथ घिरे होशियारपुर नगर निगम में रहने वाले वासियों को पानी के लिये कितने दुख सहन करने पड़ रहे हैं। जहां तक कि कुछ लोग बिना नहाये भी कार्य पर जाने को मजबूर हो रहे हैं।  अशवनी गैंद ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा नगर निगम के साथ लगते गांवों में भी इस सुविधा से जल पहुंचाया जा रहा है और अगर किसी भी वार्ड वालों या गांव वालों को पानी की समस्या है तो वो उनसे सम्पर्क कर सकते हैं।

Advertisements

उनको निशुल्क पानी की सुविधा मुहैया करवाई जायेगी। मौके पर सुरेश भाटिया बिट्टू ने बताया कि मुहल्ला कमालपुर के निवासी पिछले 2 दिन से लगातार लोग पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे थे और नगर निगम व पार्षद द्वारा इस समस्या का समाधान न निकालना समझ से परे है। पूर्व पार्षद ने नगर निगम से मांग की है कि जल्दी ही पानी की गंभीर समस्या का हल निकाला जाये क्योंकि पानी के बिना जीवन निर्वाह करना मुश्किल है। इस अवसर पर सुनील शर्मा (बाबा), विक्की सचदेवा, सतपाल भाटिया, अजमेर सिंह अजू , माधव शर्मा, हैप्पी सिंह, विनोद मल्होत्रा, मलकीत सिंह, कुंदन सिंह, श्रीमति सुनीता भाटिया, नीना शर्मा, नीना रानी, सरोज बाला आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here