मातम में बदली खुशियां: जागो में चली गोली ने ली एम.बी.ए. की छात्रा साक्षी की जान

sakshi

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के छत्ता बाजार, शीतला मंदिर के समीप एक शादी समारोह वाले घर में खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब जागो एवं डी.जे. पार्टी में चली गोली छत पर खड़े होकर कार्यक्रम देख रही एक 22 वर्षिय एम.बी.ए. की छात्रा को लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली लगने के उपरांत छात्रा को शहर के अलग-अलग अस्पताल ले जाया गया, मगर छात्रा दम तोड़ चुकी थी। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा फरार बताया जा रहा है।

Advertisements

sakshi-1

जानकारी अनुसार छत्ता बाजार शीतला मंदिर निवासी अशोक खोसला शोकी की बेटी की 11 फरवरी को शादी थी। इस उपलक्ष्य में 10 फरवरी दिन शनिवार को जागो एवं डी.जे. पार्टी रखी गई थी। जागो जब मोहल्ले की अलग-अलग गलियों से घूम कर घर के समीप पहुंची तो इसी दौरान डी.जे. शुरु हो गया। इस दौरान अशोक खोसला व उसके एक दोस्त ने रिवाल्वर एवं दोनाली निकाली और फायर करने शुरु कर दिए। इसी बीच एक गोली अशोक शोकी के पड़ोस में रहने वाले चरनजीत अरोड़ा की 22 वर्षिय बेटी साक्षी अरोड़ा जोकि छत पर खड़े होकर कार्यक्रम देख रही थी के सिर में जा लगी। जिसके बाद शादी की खुशियां चीख-ओ-पुकार में बदल गईं और साक्षी को लेकर शहर के अलग-अलग अस्पताल दौड़ तो लगाई गई, मगर सब व्यर्थ रहा, क्योंकि साक्षी दम तोड़ चुकी थी।

sakshi-2

घटना का पता चलते ही डी.एस.पी. (सिटी) सुखविंदर सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर अशोक शोकी को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि उसका दोस्त फरार बताया जा रहा है। क्योंकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया था कि साक्षी को लगने वाली गोली किसकी रिवाल्वर व दोनाली से चली थी। इसलिए पुलिस द्वारा मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

पता चला है कि साक्षी अरोड़ा एम.बी.ए. की छात्रा थी और जालंधर कैंट में एक कालेज में पढ़ाई कर रही थी। 19 फरवरी से साक्षी की परीक्षा शुरु होने वाली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here