Tuesday, November 3, 2026
Home Hoshiarpur बरसात के कारण खराब हुई तहसील परिसर होशियारपुर की रोड हुई ठीक

बरसात के कारण खराब हुई तहसील परिसर होशियारपुर की रोड हुई ठीक

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। एस.डी.एम होशियारपुर प्रीतइंदर सिंह बैंस ने कहा कि तहसील परिसर में बरसात के कारण खराब सड़क को लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ठीक करवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि नए तहसील कांप्लेक्स के निर्माण कार्य व तेज बरसात के कारण तहसील परिसर के अंदर सड़क में जल भराव हो गया था, जिसे तुरंत ठीक करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि तेज बरसात के कारण लोगों को कुछ असुविधा हुई थी, जिसके लिए तुरंत एक्शन लिया गया है। उन्होंने कहा कि तहसील परिसर में काम करवाने आए लोगों को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी और तहसील कांप्लेक्स के पुर्ननिर्माण के बाद यहां आने वाले लोगों की हर छोटी से बड़ी परेशानी का समाधान हो जाएगा।

Advertisements

एस.डी.एम ने बताया कि कुछ माह में ही तहसील परिसर का पुर्ननिर्माण हो जाएगा और लोगों को यहां बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि होशियारपुर तहसील करीब 6.50 करोड़ रुपए की लागत से बन रही है। उन्होंने बताया कि होशियारपुर तहसील कांप्लेक्स में होने वाले निर्माण कार्य में एस.डी.एम कार्यालय, एस.डी.एम कोर्ट, तहसीलदार कार्यालय, तहसीलदार कोर्ट, सब रजिस्ट्रार कार्यालय, कैंटीन, लोगों के लिए वेटिंग एरिया, मीटिंग रुम, फर्द सैंटर व रिकार्ड रुम आदि शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here