Friday, October 30, 2026
Home Chandigarh विजीलैंस ने 5 हज़ार रिश्वत लेते पटवारी को किया गिरफ्तार

विजीलैंस ने 5 हज़ार रिश्वत लेते पटवारी को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने प्रदेश में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रहे अभियान के अंतर्गत जिला लुधियाना के रायकोट में तैनात एक माल पटवारी जसप्रीत सिंह को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

Advertisements

 यह जानकारी देते हुए आज यहां देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त राजस्व अधिकारी को मुख्य मंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर गुरसेवक सिंह निवासी ग्रीन सिटी, रायकोट की ओर से दर्ज करवाई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उक्त पटवारी ने अपने निजी सहायक लाडी के माध्यम से जमीन के इंतकाल के लिए 5000 रुपए की अवैध राशि वसूली है। प्रवक्ता ने आगे कहा कि जांच के दौरान शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए गए क्योंकि जुबानी सबूतों और घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग ने 5000 रुपए की रिश्वत लेने का आरोप को साबित कर दिया है।

 जांच रिपोर्ट के आधार पर उक्त पटवारी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के लुधियाना रेंज पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पटवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है और कल उसे माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।  इस मामले संबंधी आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here