
अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। यह समाचार पंजाब के देश के सब लोग पढ़ चुके होंगे कि तीन आतंकवादियों को सम्मान देने के लिए श्री दरबार साहिब के म्यूजियम में उनका चित्र लगाया जा रहा है और उन्हें शहीद का दर्जा दिया गया है। यह चित्र लगाने वालों से हमें कुछ नहीं कहना, यह उनकी अपनी श्रद्धा है, अपना विश्वास है, पर भारत के सभी धार्मिक महापुरुषों से, मंदिरों के प्रमुखों से, सभी संप्रदायों के संतों से मेरी प्रार्थना है कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों और आतंकवाद लड़ते हुए पंजाब में शहीद हुए सैनिकों, पुलिस अफसरों, अर्द्धसैन्य बलों के जो लोग मारे गए उनके सम्मान में उनके चित्र भी हमारे मंदिरों और पूजा स्थालों में लगने चाहिए।

आतंकवाद के मध्य जो पच्चीस हजार निर्दोष लोग पंजाब में मारे गए उनका भी कोई स्मृति केंेद्र पंजाब सरकार को बनाना चाहिए। पंजाब सरकार एक ऐसा केंद्र भी बनाए जहां उन सबको श्रद्धांजलि दी जा सके जो आतंकवाद का शिकार हुए और जिन्होंने आतंकवाद की लड़ाई लड़ते हुए प्राण दिए। पंजाब की जनता को अपने शहीदों को याद भी रखना चाहिए, राष्ट्रीय शहीदों का स्मरण भी करना चाहिए तथा ऐसा वातावरण बनाना चाहिए, जिससे कभी भी आतंकवाद देश में पंजाब में न पनप सके।











