Tuesday, October 20, 2026
Home Jammu & Kashmir डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चली गोलियां, घने जंगल का...

डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चली गोलियां, घने जंगल का फायदा उठा रहे आतंकी

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर में डोडा जिले के एक वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी होने का समाचार प्राप्त हुआ है। यह जानकारी अधिकारियों द्वारा दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि सबसे पहले मंगलवार रात 10.45 बजे कलां भाटा में गोलीबारी की घटना हुई, इसके बाद देसा वन क्षेत्र में जारी आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान देर रात दो बजे पंचन भाटा के पास गोलीबारी हुई। अधिकारियों के मुताबिक, गोलीबारी की दोनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि आतंकवादी अंधेरे, दुर्गम इलाके और घने जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले।

Advertisements

आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान दल के जवानों ने सोमवार देर शाम डोडा शहर से लगभग 55 किलोमीटर दूर देसा वन क्षेत्र के धारी गोट उरबागी में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम और दुर्गम इलाके के बावजूद आतंकवादियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि ये आतंकवादी पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here