Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur डिप्टी कमिश्नर ने मासिक बैठक में अलग-अलग विभागों के कार्यो की समीक्षा...

डिप्टी कमिश्नर ने मासिक बैठक में अलग-अलग विभागों के कार्यो की समीक्षा की

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज मासिक बैठक के दौरान जिले के सभी विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए विभाग के निर्धारित लक्ष्यों व प्राप्त लक्ष्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(ग्रामीण विकास) गुरप्रीत सिंह गिल व सिविल सर्जन डा. बलविंदर सिंह डुमाणा के अलावा अन्य अधिकारी भी शामिल थे। डिप्टी कमिश्नर ने अलग-अलग प्रोग्रामों अधिकारियों की ओर से चल रहे स्वास्थ्य प्रोग्रामों का जायजा लिया व उनके लक्ष्यों को पूरा करने की हिदायत की गई। उनकी ओर से वैक्टर बोर्न व वाटर बोर्न बीमारियों की रोकथाम के लिए की जा रही गतिविधियों की भी समीक्षा की। बैठक के दौरान जिला टीकाकरण अधिकारी डा. सीमा गर्ग की ओर से यू-विन पोर्टल व सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों की ओर से टीकाकरण संबंधित जानकारी के समय पर अपडेट करने के लिए प्रदेश भर में जिले के पहले स्थान पर आने की जानकारी साझा की। डिप्टी कमिश्नर की ओर से समूह स्वास्थ्य अधिकारियों की ओर से किए गए प्रयासों की प्रशंसा की गई व इसको बरकरार रखने के लिए प्रेरित किया गया। डिप्टी कमिश्नर की ओर से 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चल रही डायरिया रोको अभियान संबंधी स्कूलों में की जाने वाली जागरुकता गतिविधियों के लिए समूह सीनियर मैडिकल अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग की ओऱ से तैयार करवाए गए सर्टिफिकेट भी दिए गए।

Advertisements

डिप्टी कमिश्रर ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाई जा रही अलग-अलग योजनाओं का जायजा लेते हुए हिदायत की कि जिला वासियों को सुचारु  ढंग से स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं। उन्होंने कहा कि संबंधित योजनाओं के बारे में जनता को जागरु क करना भी बहुत जरु री है, क्योंकि जागरुकता से ही इन योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं की डिलिवरी अधिक से अधिक सरकारी अस्पतालों में करवाने के लिए गतिविधियां और तेज की जाएं। उन्होंने कहा कि डिलिवरी के दौरान बी.पी.एल परिवारों से संबंधित महिलाओं को दी जाने वाली वित्तिय सहायता भी सुचारु  ढंग से दी जाए। उन्होंने ड्रग एंड कास्मैटिक एक्ट के अंतर्गत मैडिकल स्टोरों की जांच यकीनी बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि अनियमितता सामने आने पर सख्त एक्शन लिया जाए। उन्होंने कहा कि टी.बी. की बीमारी संबंधी भी अधिक से अधिक जागरुकता फैलाई जाए व ऐसे मरीज सामने आने पर उनका फौरी इलाज किया जाए।

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने स्कूल शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले के विद्यार्थियों को गुणात्मक व उम्दा स्तर की शिक्षा देने के लिए चुने गए स्कूल ऑफ एमीनेंस की कार्यशैली के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्होंने मिड-डे-मील के अंतर्गत दिए जा रहे खाने की गुणवत्ता बरकरार रखने की हिदायत भी की। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग स्कूलों में बाथरुमों व कमरों की साफ-सफाई के अलावा अन्य सुविधाएं भी यकीनी बनाएं, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए अच्छा माहौल दिया जा सके। इस दौरान उन्होंने समग्रा शिक्षा अभियान व स्कूल शिक्षा विभाग के अन्य प्रोग्राम के बारे में भी जानकारी हासिल की। इसके अलावा उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, स्मार्ट राशन कार्ड, स्मार्ट विलेज कैंपेन, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत अभियान प्रोग्रामों की भी समीक्षा की।

कोमल मित्तल ने इससे पहले रोड सेफ्टी संबंधी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिले में चिन्हित किए गए ब्लाइंड स्पाट्स पर कार्य किया जाए और वहां ट्रैफिक लाइटों के अलावा हर जरुरी प्रबंध यकीनी बनाया जाए ताकि कीमती जानों को बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से फरिश्त स्कीम के अंर्तगत सडक़ हादसों के पीडि़तों की जान बचाने वाले मददगार व्यक्तियों को 5-5 हजार रुपए पुरस्कार राशी के तौर पर दिए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने जहां सेफ स्कूल वाहन स्कीम की समीक्षा की वहीं अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे यकीनी बनाएं कि जिले के किसी भी बस स्टैंड के बाहर वाहन न खड़ें हो। इस मौके पर रिजनल ट्रांसपोर्ट अधिकारी गुरप्रीत सिंह गिल, जिला विकास फैलो जोया सिद्दीकी, ए.आर.टी.ओ संदीप भारती, जिला प्रोग्राम अधिकारी, डिप्टी मैडिकल कमिश्नर डा. हरबंस कौर, जिला टीकाकरण अधिकारी डा. सीमा गर्ग, जिला परिवार कल्याण अधिकारी डा. अनीता कटारिया, सहायक सिविल सर्जन डा. कमलेश कुमारी व सीनियर मैडिकल अधिकारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here