Saturday, October 31, 2026
Home Himachal लंबलू पंचायत का मामला पहुंचा उपायुक्त के पास 

लंबलू पंचायत का मामला पहुंचा उपायुक्त के पास 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। हमीरपुर की लंबलू पंचायत में हुए विवाद का मामला उपायुक्त हमीरपुर के पास पहुंच गया है। उपप्रधान सुरेंद्र कुमार ने डीसी को सौंपी लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि संबंधित पंचायत के प्रधान मनमाना रवैया अपना रहे हैं। पंचायत प्रधान ने सोमवार को पंचायत के कमरे से उनकी कुर्सी हटाकर पंचायत की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। वह भी लोगों द्वारा चुने गए प्रतिनिधि हैं। उपप्रधान सुरेंद्र कुमार के मुताबिक, प्रधान के रवैये के चलते सोमवार को हुए कोरम का उन्होंने तथा पंचायत के अन्य सदस्यों ने बहिष्कार किया है। उन्होंने कहा कि इस बारे में पंचायत सचिव को रिपोर्ट कर दी है तथा उच्चाधिकारियों से मिलकर भी पंचायत प्रधान की करतार ओर में वहीं, ग्राम पंचायत लंबलू के प्रधान करतार चंद चौहान ने कहा कि पंचायत उपप्रधान सुरेंद्र कुमार द्वारा चुनाव के दौरान नामांकन पत्र सही स्थिति से अवगत न करवाने के कारण उनका चुनाव अवैध घोषित किया गया था।

Advertisements

उन्होंने इस संदर्भ में अपील की थी, लेकिन कागजात मांगने के बावजूद पंचायत में जमा न करने के कारण यह मामला हुआ है। वहीं उपप्रधान सुरेंद्र कुमार व वार्ड सदस्य शेखर चंद, सोम राज, निशा शर्मा, संतोष कुमारी, अंजना पठानिया, कैप्टन तिलक राज शर्मा बीडीसी  ने मंगलवार को उपायुक्त अमरजीत के पास हाजिर होकर शिकायत सौंपी। उन्होंने डीसी को बताया कि जब तक प्रधान का रवैया नहीं बदलता तब तक पंचायत की बैठकों का बहिष्कार किया जाएगा। इस बारे में उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह ने कहा कि लम्ब्लू पंचायत का एक प्रतिनिधि मंडल प्रधान के खिलाफ शिकायत लेकर मिला था। इस बारे जांच के आदेश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here