
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वासल एजुकेशन के जैम्स कैम्ब्रिज इण्टरनैशनल स्कूल होशियारपुर में एक्सेस यू.एस.ए और वासल एजुकेशन के सहयोग से तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का नेतृत्व अमेरिका की युनिवर्सिटी आफ डेट्राइट मर्सी से आए प्रखयात मकैनिकल इँजीनियरिंग के प्रौफेसर जोनाथन वीवर द्वारा किया गया। स्कूल प्रिंसीपल शरत कुमार सिंह ने बताया की इस पहल का उद्धेश्य छात्रों को अंतर्राष्ट्रीय व्यापार रणनीतियों और नवीनतम तरीकों से अवगत करवाना है।कार्यशाला का मुख्य फोकस नए तरीकोँ से समस्या सुलझाने की कला और वास्तविक जीवन में इनका प्रयोग है।छात्रों को विभिन्न दृष्टिकोणों से सम्सया सुलझाने के तरीकों से अवगत करवाया गया, जिससे वे प्रभावी समाधान तैयार कर सकें। इस कार्यशाला में कक्षा नौवीं से बारहवीँ के छात्रों ने सक्रिय रुप से भाग लेकर उद्यमिता क्षमता बढ़ाने के गुरसीखे।

शनिवार को प्रोफेसर वीवर ने अभिभावकों के लिए एक खास सत्र का आयोजन किया, इस सत्र में उन्होने कार्यशाला की दिनचर्या और छात्रों द्वारा अपनाए गए समस्या सुलझाने के तरीकों के बारे मे जानकारी दी।प्रोफेसर वीवर ने छात्रों की मेहनत और प्रगति की सराहना की।कार्यक्रम में प्रोफेसर वीवर ने अभिभावकों को एक्सेस यू.एस.ए प्रोग्राम की भी जानकारी दी। उन्होनें छात्रों की मेहनत तथा प्रगतिकी सराहना की। एक्सेस यू.एस.ए के माध्यम से छात्र अमरीका के प्रमुख कालेजों में दाखिला ले सकते है। इस कार्यक्रम के तहत आनलाइन कोर्सेज़ के माध्यम से अमरीकी कालेजो से क्रेडिट प्राप्त किए जा सकते है, जिससे अमरीका के नामी स्थापित कालेजों में दाखिला पाने की संभावना बढ़़ जाती है। प्रोफेसर वीवर ने छात्रों के शानदार प्रर्दशन और सक्रिय भागीदारी की सराहना की।
प्रौफेसर जोनाथन वीवर ने छात्रों के उपरांत अध्यापकों की कार्यशाला भी आयोजित की। प्रौफेसर वीवर ने अध्यापकों को अमरीका में अपनाई जा रही अति आधुनिक क्षिक्षा प्रणालियो के बारे मे गेहनता से अवगत करवाया। अध्यापकों ने भी प्रौफेसर वीवर से पढाई मे आने वाली कई कठीनाईयो के हलजाने। अध्यापकों ने कुछ नया सिखने के उपरांत प्रौफेसर वीवर का ध्नयावाद किया। वासल एजुकेशन के चैयरमैन संजीव वासल तथा सी.ई.ओ राघव वासल ने कहा की इस सत्र का उद्धेश्य छात्रों को अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और उद्यमिता रणनीतियों पर महत्वर्पूण जानकारी प्रदान करना और छात्रों को एक वैश्वीकरण युक्त व्यापार वातावरण के लिए तैयार करना है। एक्सेसयू. एस. ए के सहयोग से छात्रों को विदेश में उच्च शिक्षा के रोमांचक सुअवसर भी मिलेंगें।












