
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा आंदोलन शुरू होने की सूचना प्राप्त हुई है। जहां सड़कों पर हजारों बलूच उतरे है। रिपोर्ट के मुताबक ग्वादर में प्रदर्शन कर रहे बलूचों पर पाकिस्तानी सेना ने फायरिंग भी की। जिसमें कई लोग घायल भी हो गए है। बलूच यकजेहती कमेटी की केंद्रीय अध्यक्ष महरंग बलूच ने एक वीडियो जारी कर पाकिस्तानी सेना के अत्याचारों की जानकारी दी है।

महरंग बलूच ने कहा कि हजारों बलूच कार्यकर्ताओं को पाकिस्तानी सेना ने पकड़ लिया है, जिनके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस और डेथ स्क्वॉड घरों में घुसकर लोगों पर अत्याचार कर रही है। महरंग बलूच ने कहा कि ‘अगर मुझे और बलूच येकजेहती कमेटी के कार्यकर्ताओं को कोई भी नुकसान पहुंचता है तो इसकी जिम्मेदारी पाकिस्तान सरकार और उसकी एजेंसी की होगी। राष्ट्रवादी जातीय बलूच आंदोलन पिछले दो दिनों से बंदरगाह शहर में प्रदर्शन कर रहा है। उनका आरोप है कि उन्हें सुरक्षा बलों ने हिरासत में लिया है।












