
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। नेपाल में काठमांडू के उत्तर-पश्चिम में पर्वतीय क्षेत्र में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस हादसे में करीब पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने नुवाकोट के शिवपुरी ग्रामीण नगर पालिका के वार्ड नंबर सात में दुर्घटनास्थल से पांच शव बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि ‘एयर डायनेस्टी हेलीकॉप्टर, 9एन-एजेडी’ काठमांडू से रसुवा जा रहा था। जब उसने उड़ान भरी तो करीब तीन मिनट बाद ही इसका संपर्क टूट गया। पुलिस का कहना है कि शव पूरी तरह जल चुके है जिसके कारण उनकी पहचान करना कठिन है।













