
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक के बाद कुश्ती से संन्यास लेने की घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि “माँ, कुश्ती मेरे से जीत गई और मैं हार गई। मुझे माफ कर दो। मेरे सपने टूट गए हैं। मेरी हिम्मत टूट गई है। अब मुझमें और ताकत नहीं है। अलविदा कुश्ती। मैं हमेशा तुम्हारा ऋणी रहूंगी। माफ करना।”


बता दें कि विनेश दूसरे वेट-इन के दौरान वजन मापने में विफल रहीं और उन्हें टूर्नामेंट से अयोग्य घोषित कर दिया गया।












